Total Count

Subscribe Us

जीव विज्ञान (Biology)

जीव विज्ञान (Biology)

    जीव विज्ञान (Biology): यह विज्ञान की वह शाखा है, जिसके अन्तर्गत जीवधारियों का अध्ययन किया जाता है।
* Biology-Bio का अर्थ है-जीवन (Iife) और Logos का अर्थ है- अध्ययन (study) अर्थात् जीवन का अध्ययन ही Biology कहलाता है।
* जीव विज्ञान शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम लैमार्क (Lamarck) (फ्रांस) एवं ट्रेविरेनस (Theviranus) (जर्मनी) नामक वैज्ञानिकों ने 1801 ई. में किया था।

जीव विज्ञान की कुछ शाखाएँ

एपीकल्चर(Apiculture)                       मधुमक्खी पालन का अध्ययन
सेरीकल्चर(Sericulture)                     रेशम कीट पालन का अध्यय
पीसीकल्चर(Pisciculture)                   मत्स्य  पालन का अध्ययन
माईकोलॉजी (Mycology)                   कवकों का अध्ययन
फाइकोलॉजी (Phycology)                  शैवालों का अध्ययन
एन्थोलॉजी (Anthology)                       पुष्पों  का अध्ययन
पोमोलॉजी (Pomology)                       फलों का अध्ययन
ऑर्नियोलॉजी(Ornithology)                 पक्षियों का अध्ययन
इक्थ्योलॉजी (Ichthyology)                  मछलियों का अध्ययन
एण्टोमोलॉजी (Entomology)               कीटों का अध्ययन
डेन्ड्रोलॉजी(Dendrology)                    वृक्षों एवं झाड़़ियों का अध्ययन
ओफियोलॉजी (Ophiology)                 सपों (snakes) का अध्ययन
सारोलॉजी  (Saurology)                      छिपकलियों का अध्ययन
सिल्वीकल्चर  (Silviculture)                काष्ठी पेड़ों का संवर्धन
हॉर्टीकल्चर     (Horticulture)              उद्यान विज्ञान
फ्लोरीकल्चर (Floriculture)                फूलों की खेती

* जीव विज्ञान का एक क्रमबद्ध ज्ञान के रूप में विकास प्रसिद्ध ग्रीक दार्शनिक अरस्तू (Aristotle] 384-322 BC) के काल में हुआ। उन्होंने ही सर्वप्रथम पौधों एवं जन्तुओं के जीवन के विभिन्न पक्षों के विषय में अपने विचार प्रकट किए। इसलिए अरस्तू को 'जीव विज्ञान का जनक (Father of Biology) कहते हैं। इन्हें 'जन्तु विज्ञान के जनक (Father of Zoology) भी कहते हैं।
अन्य सम्बंधित विषय 

अन्य जानकारी